{"_id":"57f3e9da4f1c1b1b3e27084e","slug":"your-power-is-immense-thy-holy-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तेरी शक्ति अपार, तेरा पावन है द्वार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तेरी शक्ति अपार, तेरा पावन है द्वार’
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी मंदिरों में हुई मां चंद्रघंटा की आराधना, सुबह शाम मंदिरों में उमड़ रही भीड़
शारदीय नवरात्र पर्व के चौथे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों और घरों में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। देवी मंदिरों में खासी भीड़ रही।
नवरात्र के तहत मंगलवार मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। कहा जाता है कि मां चंद्रघंटा नाद के साथ शंाति का संदेश देती हैं। शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर, महामातेश्वरी मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत कई देवी मंदिरों में मंगलवार सुबह तड़के ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विधि- विधान से पूजा अर्चना कर उपवास रखा। घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा की। मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां का गुणगान किया। ड्रमंड कॉलेज के समीप देर शाम सुरभि मित्र मंडल द्वारा दुर्गा जागरण का आयोजन किया। जिसमें राधाकृष्ण, भगवान शंकर समेत तमाम मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। उत्तराखंड से आए कलाकारों ने मां दुर्गा के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ जागरण संपन्न हुआ। इस मौके पर रवि कश्यप, दिनेश कश्यप, सौरभ, पिंकू, विशु, मोहित, राजू, गोपाल समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
बीसलपुर। नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर घरों और देवी मंदिरों में तृतीय मां चंद्र घंटा की पूजा अर्चना की। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने देवी मंदिर में भजन कीर्तन किए।