फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man physically abused minor girl and got her aborted in Pilibhit

Pilibhit: झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, प्रेमी ने जबरन कराया गर्भपात, फिर कर दिया शादी से इनकार

Sun, 01 Oct 2023 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Oct 2023 05:30 PM IST
सार

पीड़ित नाबालिग लड़की बरेली के नाबालिग क्षेत्र की रहने वाली है। वह पीलीभीत में एक मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसी मकान में आरोपी युवक रहता था। उसने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Young man physically abused minor girl and got her aborted in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के एक मोहल्ले में किराये पर रह रही नाबालिग छात्रा को पूरनपुर के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर युवक के परिजनों ने छात्रा का गर्भपात करा दिया। फैसला करने के बाद भी युवक ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित छात्रा की मां की तरफ से पुलिस ने युवक व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बरेली के नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री पढ़ाई करने के लिए शहर के नकटादाना चौराहा स्थित साईं धाम मंदिर के पास मकान में किराये पर रहती है। उसी मकान में थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर निवासी शुभम का आना जाना था। शुभम ने उसकी पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके चलते पुत्री गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: जेल में सद्दाम को सता रही 'तन्हाई', मुलाकात को बताया जरूरी, अधीक्षक ने मांगे 10 करीबियों के नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबरन कराया गर्भपात 

जब उसकी पुत्री ने शादी के लिए कहा, तो शुभम के ताऊ राकेश सिंह, मौसा अजय सिंह ने उसका बरेली के शेरगढ़ में बहेड़ी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया। जांच में किशोरी गर्भवती पाई गई। लड़के के परिजनों ने उसकी पुत्री का जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद पीलीभीत कचहरी में शादी के संबंध में एक समझौता नामा हुआ। इसके बाद महिला की पुत्री और युवक शहर के शिवनगर कॉलोनी में दो माह तक किराये पर रहते रहे। 

इस दौरान भी युवक ने उसकी पुत्री से संबंध बनाए। 28 अगस्त को युवक ने शादी से इनकार कर दिया। जब इसकी शिकायत करने युवक के परिजन के पास गए तो बंधक बनाकर तमंचे के बल पर कानूनी कार्रवाई न करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने शुभम, राकेश व अजय सिंह व अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed