फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man dies under suspicious circumstances family alleges murder in Pilibhit

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने बताया हादसा

Wed, 10 Sep 2025 01:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 01:38 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक को एक बाइक सवार घर से बुलाकर ले गया था। कुछ देर बाद वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances family alleges murder in Pilibhit
पंकज का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में मंगलवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राजू कश्यप ने बताया कि उनके भाई पंकज (28 वर्ष) को मंगलवार शाम कोई युवक घर से बुलाकर अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया था। कुछ देर कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि पंकज रामलीला मार्ग पर एक दुकान के सामने बेहोश अवस्था में पड़ा है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: नाम बदलकर महिला से दोस्ती... कार में किया दुष्कर्म, मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू कश्यप के मुताबिक पंकज के शरीर पर चोटों के कुछ निशान थे और नाक से खून बह रहा था। बेहोशी के कारण पंकज कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। परिजन पंकज को नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन पंकज को बरेली के निजी अस्पताल में ले गए ,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 
उसके बाद परिजन पंकज का शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि पंकज की मौत हादसे में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पंकज को मरणासन्न अवस्था में रामलीला मार्ग पर डाला गया था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है।  

यह भी पढ़ें- Nepal Protest: गौरीफंटा बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, भारतीय सीमा सील, सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद

पुलिस को हादसे में मौत की आशंका 
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में हादसे में मौत होने की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक फिसलते दिख रही है। उसके शरीर पर चोटें हादसे वाली ही है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। उधर, मृतक की मां राम बेटी, पत्नी सुधा, भाई राजू, अमित कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार पुत्र अरुण और अमन का रोते-रोते बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed