छात्रा को 70 हजार में खरीदा: आरोपी युवक ने जबरन रचाई शादी, घर में कैद करके रखा; पीड़िता ने बताई आपबीती
बीसलपुर की एक छात्रा 31 मई को पूर्णागिरि जाने के दौरान लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे मैनपुरी से बरामद किया। छात्रा को वहां के युवक ने 70 हजार रुपये में खरीद लिया था। इसके बाद उससे जबरन शादी कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर की नाबालिग छात्रा को 70 हजार रुपये में खरीदने वाले मैनपुरी के राजीव यादव को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। राजीव ने पुलिस को बताया कि उसने किशोरी से विवाह कर लिया था। छात्रा ने बताया कि राजीव ने उसे अपने घर में कैद करके रखा था। उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। पुलिस बृहस्पतिवार को राजीव को गिरफ्तार करने के बाद छात्रा को मुक्त कराके बीसलपुर लाई थी।
बीसलपुर की एक छात्रा 31 मई को पूर्णागिरि जाने के दौरान लापता हो गई थी। छात्रा के पिता ने चार जून को कोतवाली में उसे अगवा कर लेने की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 29 जून को छात्रा ने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह मैनपुरी के गांव नगला अहीर निवासी राजीव यादव के घर में है। इतनी बात कहकर ही छात्रा ने फोन काट दिया था। पिता ने यह जानकारी पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें- भाभी के प्यार में था संतोष?: गोली लगने से महिला की मौत, ससुराल और मायका पक्ष सुना रहा अलग अलग कहानी
गलत ट्रेन में बैठ गई थी छात्रा
बृहस्पतिवार तड़के पुलिस ने छात्रा के घरवालों को साथ लेकर मैनपुरी के किश्नी थानाक्षेत्र के गांव नगला अहीर में राजीव यादव के घर दबिश दी। पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया। घर से छात्रा भी बरामद हो गई। पुलिस छात्रा और राजीव को बीसलपुर कोतवाली ले आई। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह टनकपुर की ट्रेन के बजाय गलती से कासगंज जाने वाली ट्रेन में बैठ गई थी। कासगंज पहुंचने पर वह दो महिलाओं के चंगुल में फंस गई।
इन महिलाओं ने ही उसे राजीव यादव के हाथ 70 हजार रुपये में बेच दिया। छात्रा ने बताया कि राजीव ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था, ताकि वह अपने घरवालों को अपने बारे में कुछ न बता सके। छात्रा ने किसी तरह नजर बचाकर राजीव के फोन से अपने पिता को जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- Weather: यूपी के इन जिलों में तेज बारिश के आसार, बिजली कड़के तो मोबाइल पर न करें बात; ऑरेंज अलर्ट जारी
छात्रा ने यह भी बताया कि राजीव ने उसकी मर्जी के बगैर उससे विवाह किया और बतौर पत्नी साथ रखने लगा था। राजीव और उसके घर वाले छात्रा पर कड़ी नजर रखते थे। राजीव के परिवार का एक सदस्य हर समय छात्रा के साथ रहता था।
महिलाओं से 70 हजार रुपये में खरीदा
छात्रा ने पुलिस से कहा कि वह अपने पिता के घर रहना चाहती है। राजीव ने भी पुलिस को बताया कि उसने महिलाओं से छात्रा को 70 हजार रुपये में खरीदा है। छात्रा को बेचने वाली महिलाओं के बारे में राजीव से पुलिस कोई जानकारी नहीं उगलवा सकी। शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया।ये भी पढ़ें- UP News: आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने UCC का किया समर्थन, पीएम मोदी को लिखा पत्र
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में राजीव को नामजद करके उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। छात्रा ने दोनों महिलाओं की हुलिया बताया है, लेकिन उनका नाम-पता नहीं बता पा रही है। महिलाओं को तलाशा जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।