फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman dies after being shot in Lakhimpurkhiri five including husband accused of murder

भाभी के प्यार में था संतोष?: गोली लगने से महिला की मौत, ससुराल और मायका पक्ष सुना रहा अलग अलग कहानी

Fri, 30 Jun 2023 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Jun 2023 10:16 PM IST
सार

शादी के बाद निशा के तीन संतानें भी हुईं। आरोप हैं कि निशा के पति संतोष का उसकी भाभी से प्रेम संबंध था। पता चलने पर निशा ने इसका विरोध किया था। 

विज्ञापन
Married woman dies after being shot in Lakhimpurkhiri five including husband accused of murder
मृतक निशा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के कल्लिया रामपुर गांव में गुरुवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष की तरफ से मामले में आत्महत्या की बात कही गई। मृतका की मां और परिजनों ने पति, जेठ-जेठानी, ननद व ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पूर्व में भी परेशान किए जाने की बात कही। 

विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी मढिया बाजार के कल्लियारामपुर गांव के रहने वाले संतोष दीक्षित की पत्नी निशा दीक्षित (38) को बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उसे आनन-फानन में सीतापुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका पोस्टमार्टम सीतापुर में ही कराया गया। पहले बताया गया कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीओ मोहम्मदी आरके वर्मा ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। मितौली थाना प्रभारी ने आलोक धीमान ने बताया कि रात करीब 11 बजे मृतका के भाई ने फोन पर मामले की सूचना दी थी। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह में गोली मार लेने का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष के पहुचंने पर पुलिस को दी गई तहरीर
हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बघेला निवासी रमा देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री निशा की शादी 23 जून 2010 को मितौली के कल्लिया रामपुर निवासी संतोष उर्फ अजय दीक्षित के साथ की थी। शादी के बाद निशा के तीन संतानें भी हुईं। आरोप हैं कि निशा के पति संतोष का उसकी भाभी से प्रेम संबंध था। पता चलने पर निशा ने इसका विरोध किया था। इस बात पर काफी विवाद भी हुआ। बाद में समझाने-बुझाने पर निशा अपनी ससुराल में रहती रही। पुलिस को दी तहरीर में मां रमादेवी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे संतोष दीक्षित उर्फ अजय ने फोन किया और निशा की गोली मारकर हत्या कर देने की बात कही। निशा की हत्या में पति के अलावा जेठ बब्लू उर्फ विजय, जेठानी पूर्णिमा, ससुर सिपाहीलाल व ननद बिन्ना शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

वैष्णों देवी से वापस आते समय मिली बेटी की मौत की खबर
मृतका निशा दीक्षित की मां और अन्य परिवारीजन मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। शुक्रवार को परिजन वापस आ रहे थे, इसी समय निशा की मौत का पता चला। मायके पक्ष के लोग सीतापुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव लेकर मितौली थाने जा रहे थे। सूचना मिलने पर मितौली और मैगलगंज पुलिस ने बाईपास पर उन्हें रोक लिया। परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजन, आरोपियों पर मुकदमा लिखने के बाद शव ले जाने की बात पर सहमत हुए।

कमरे को कराया बंद, जुटाए साक्ष्य
विवाहिता की गोली लगने से मौत की सूचना पर थाना पुलिस और फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जिस कमरे में निशा को गोली लगी थी। पुलिस ने उस कमरे को बंद करा दिया है। पुलिस के अनुसार बच्चे गुरुवार की रात माता-पिता के बीच झगड़ा होने की बात कह रहे हैं। विवाहिता को गोली कैसे लगी, यह ठीक से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बताते हैं कि कमरे में पति पत्नी और बच्चे ही थे। पुलिस को घटनास्थल से असलहा नहीं मिला है।

आए दिन होता था विवाद
मृतका के भाई सुमित तिवारी ने बताया कि उसकी बहन और बहनोई के बीच काफी लंबे समय से अनबन थी। बहनोई संतोष शराब के नशे में अक्सर उसकी बहन निशा के साथ मारपीट करता था। बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही पति की पिटाई से उसकी बहन का कंधा भी फ्रैक्चर हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed