फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young advocate who went for morning walk dies of heart attack

Pilibhit News: मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवा अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 05 Dec 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Young advocate who went for morning walk dies of heart attack
अ​धिवक्ता अजय श्रीवासतव ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। सोमवार को मॉर्निंग वॉक को निकले युवा अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह पूरी तरह से स्वस्थ थे।
शहर की शारदा काॅलोनी में रहने वाले अजय श्रीवास्तव (34) सुबह करीब छह बजे टहलने निकले। टनकपुर रोड पर जाते समय उनके सीने में दर्द होने लगा। वह घर लौटकर अपने कमरे में लेट गए। परिजन हालात भांपकर उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चाचा अशोक कुमार ने बताया कि अजय को कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। अचानक हार्ट अटैक होने से सभी लोग सकते में हैं। अजय श्रीवास्तव के दो बच्चे हैं।

--
सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

जेएमबी अस्पताल के डाॅक्टर आकाश राठौर ने बताया कि हार्ट अटैक की तमाम वजह हो सकती हैं। सुबह जब हम उठते हैं तो कमरे व बाहर के तापमान में काफी अंतर होता है। ऐसे में शरीर इसको मेंटेंन करने में कुछ समय लेता है। हृदय की नसें ब्लॉक होने पर हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा कोलस्ट्रोल, डायबिटीज धूम्रपान आदि के कारण भी हार्टअटैक के मामले बढ़ रह हैं। वहीं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. महेश चंद्रा ने बताया कि इस उम्र में हार्ट अटैक के पीछे डायबिटीज, कोलस्ट्रोल का बढ़ा होना आदि तमाम वजह हैं। इन सब बातों के बारे में पता करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन



--
ये बरतें सावधानियां
- शराब व सिगरेट का सेवन न करें।
- सुबह बिस्तर छोड़कर सीधे बाहर ठंड में न निकलें।
- तली, भुनी हुई चीजों से परहेज करें।
- सर्दियों में हल्का गुनगुना पानी पीते रहें।
- डायबिटीज या कोलस्ट्रोल समय-समय पर चेक कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed