फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   yog

सूर्य नमस्कार से बढ़ती है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता

Tue, 25 May 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
yog
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण का इलाज नहीं है। लोग अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता से महामारी को मात दे रहे हैं। प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कई तरीकों को अपनाया जा रहा है। सूर्य नमस्कार भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी कारगर है। शहर के अनिल मैनी ने बताया कि सूर्य नमस्कार से रक्तचाप बढ़ता है। पाचन क्रिया अच्छी होती है। इससे हृदय और रक्त कोशिकाओं को मजबूती मिली है। सूर्य नमस्कार में एक साथ 12 योगासनों का फायदा मिलता है।
विज्ञापन

ऐसे करें आसन
- नमस्कार की स्थिति होती है।
- इसमें दोनों हाथ ऊपर आसमान की ओर खींचते हुए दृष्टि ऊपर की ओर होती है।
- इसमें दोनों हाथ नीचे की और लाकर जमीन को स्पर्श करते है और मस्तक घुटनों को स्पर्श करता है।
- इसमें हाथ और पैरों के बल जमीन पर आ जाएं और अब अपने हाथों और पैरों को सीधा करते हुए छाती को अधिकतम ऊपर उठाने का प्रयास करें।
- घुटना सीना और मस्तिष्क जमीन को स्पर्श करता है।
- शरीर को सिर्फ ऊपर की ओर आगे उठाते हुए आसमान में देखना होता है।
लाभ
- सूर्य नमस्कार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। पाचन क्रिया मजबूत करता है। हदय और रक्त कोशिकाओं को मजबूत करता है। शरीर का लचीला बनाता है और वजन कम करने में भी असरदार है।
विज्ञापन

संकट के सिपाही
परिवार से दूर रहकर कर रहे मरीजों की सेवा
ललौरीखेड़ा पीएचसी पर तैनात डॉक्टर देवेंद्र अस्थाना मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमण की शुरुआत होने के बाद प्रवासियों को ट्रेस करने में लगा गया था। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर का इंचार्ज बनाया गया था। तभी से लेकर अब लगातार कोविड में ड्यूटी कर रहे हैं। वर्तमान में अब उन्हें 20 जुलाई 2020 से कोविड कंट्रोल रूम में लगा दिया गया। तब से वह अपने परिवार से दूर रहकर दूसरों की समस्याओं को समाधान कर रहे हैं। साथ ही ड्यूटी निभाने के बाद लोगों की पर्सनल तरीके से भी मदद करते हैं। परिवार में समस्या होने के बाद भी घर नहीं पहुंच पाते हैं। संक्रमण की दूसरी लहर में जहां हर कोई परिवार की चिंता कर रहा था। अभी देवेंद्र अस्थाना मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। सिर्फ होली पर अपने घर गए थे। इसके बाद से अब तक घर नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed