फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Yellow schemes apply to strengthen law and order

कानून व्यवस्था मजबूत बनाने को यलो स्कीम लागू

Fri, 14 Jul 2017 11:16 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 14 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Yellow schemes apply to strengthen law and order
कानून व्यवस्था मजबूत बनाने को यलो स्कीम लागू - फोटो : कानून व्यवस्था मजबूत बनाने को यलो स्कीम लागू
लॉ एंड आर्डर बनाए रखने में किसी तरह की दिक्कत सामने न आ सके, इसके लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने जनपद में यलो स्कीम लागू की है। जिसके तहत किसी भी हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स की रवानगी के लिए अफसरों के आदेश का इंतजार नहीं करना होगा। कंट्रोल रूम से सीधे मैसेज पाकर सिपाही से अधिकारी तक को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमूमन किसी थाना क्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने और भीड़ के जमा होने पर मौके पर पुलिस बल भेजने से पहले एसपी से अनुमति मांगी जाती थी। किस क्षेत्र की पुलिस को मदद के लिए मौके पर भेजना है। इसके लिए भी अधिकारियों का आदेश लेना पड़ता था। जिसके चलते कई बार समय की बर्बादी के साथ ही हालात पुलिस के पहुंचने तक उग्र हो जाते थे। यलो स्कीम लागू होने के बाद सर्किल और थाना प्रभारी के अलावा चौकी, मोबाइल पार्टी आदि को कंट्रोल रूम से वायरलेस कर सीधे रवाना कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

क्यूआरटी का भी किया गया गठन 
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने क्यूआरटी का भी गठन किया है। यह क्यूआरटी 24 घंटे पूरनपुर रोड, बीसलपुर रोड, बरेली रोड, सितारगंज रोड पर बनाए गए प्वाइंटों पर रहकर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों पर नजर रखेगी। इसमें एक उपनिरीक्षक के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी मौजूद रहेगी और इसकी मॉनिटरिंग सीओ लाइन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी 
अपराधियों पर शिकंजा और पब्लिक की सुनवाई को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाने के बाद एसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को लेकर भी गंभीरता दिखाई है। पुलिसकर्मियों के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन शुरू की है। पुलिसकर्मी 9454457749 नंबर पर विभागीय समस्या दर्ज करा सकेंगे। इसका कंट्रोल रूम एसपी आवास पर बनाया गया है। इसमें 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। 

अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कानून व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसी को देखते हुए यलो स्कीम लागू की गई है। पुलिसकर्मी अपने आगे आ रही विभागीय दिक्कतों को समय रहते बता सकें। इसको देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। 
- कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed