फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Yasmin and the hundred-meter race Sumit stake in 400 killed

सौ मीटर दौड़ में यास्मीन और 400 में सुमित ने मारी बाजी

Fri, 18 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Fri, 18 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Yasmin and the hundred-meter race Sumit stake in 400 killed
माचऱ्र्चपास्‍टट
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 33वीं मिनी शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार से आगाज हो गया। पहले दिन सौ मीटर बालिका वर्ग में मरौरी की यास्मीन व 400 मीटर दौड़ में मरौरी के ही सुमित ने बाजी मारी।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामसुरेश यादव ने रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिल सकेगा। बीएसए मसूद अख्तर अंसारी ने प्रतिभागियों व शिक्षकों को खेलभावना से प्रतियोगिता में भाग लेने को प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास्ट निकालकर सलामी दी। बा स्कूल मरौरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पेश किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैशोपुर के छात्र मोहम्मद वाजिद ने देशभक्ति गीत को जमकर सराहा गया। वहीं गत वर्ष के चैंपियन रहे गुरचरन हीरा ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाकर प्रतियोगिता की शुरूआत की। प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बीसलपुर के मोहम्मद इजहार, इसी ब्लाक के यामीन, पूरनपुर के गोविंद, बालिका वर्ग में मरौरी की यास्मीन, बीसलपुर फरीन व पूरनपुर की कल्पना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मरौरी के सुमित, बरखेड़ा के सोनू अली, मरौरी के पंकज, बालिका वर्ग में बीसलपुर की प्रीति, मरौरी की पूजा, पूरनपुर की संगीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में आदित्य गंगवार, नरेंद्र कुमार, जयप्रकाश, राकेश, राजेंद्र, असित, पंकज गंगवार शामिल रहे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डीएल राना, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दयाशंकर, पवन सिन्हा, जिला व्यायाम शिक्षक जावेद अहमद, ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, सर्वेंद्र शुक्ला, रामगोपाल वर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा, बाबूराम गंगवार, केके सागर, सुरेशचंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, नरेश गंगवार, रविंद्र शर्मा समेत शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed