फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   XII Sharif procession Security measures

बारहवीं शरीफ के जुलूस की सुरक्षा को कड़े इंतजाम

Tue, 22 Dec 2015 11:07 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 22 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
बारहवीं रबी उल अव्वल के जुलूस में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। जुलूस क्षेत्र को दो सुपर जोन, पांच जोन और 16 सेक्टरों में बांटकर साढ़े तीन कंपनी पीएसी सहित भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। उधर, मौलाना जरताब रजा द्वारा जुलूस निकालने से मना करने से प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं और इससे उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए डीएम एसपी ने अधिकारियों के साथ कई चरणों में बैठक कर रणनीति पर विचार किया।
विज्ञापन

बारहवीं शरीफ के जुलूस को लेकर प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियां कर रहा है। सोमवार को डीएम ने मौलाना जरताब रजा को गत वर्ष की तरह जुलूस निकालने की अनुमति प्रदान कर दी थी, लेकिन मंगलवार को सुबह मौलाना जरताब रजा ने दरगाह अस्ताने हशमतिया पर जुलूस के इंतेजामियां व इमामों के साथ बैठक की और जुलूस न निकलने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी होने पर प्रशासन फिर एलर्ट हो गया। इससे उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए डीएम मासूम अली सरवर ने एसपी जवाहर, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के साथ कई चरणों में बैठक कर रणनीति बताई। तय किया गया कि जुलूस के मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


दो सुपर जोन और पांच जोन में बांटा रूट
प्रशासन ने बारहवीं शरीफ के जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को शहर के जुलूस को दो सुपर जोन, पांच जोन और 16 सेक्टरों में बांटा है। इसकी सुरक्षा के लिए पांच सीओ, 12 थाना प्रभारी, 100 उपनिरीक्षक, 200 कांस्टेबिल और साढ़े तीन कंपनी पीएसी को लगाया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना जरताब रजा ने कहा है कि सरई मजबूरी के चलते जुलूस को मुल्तवी (रद्द) किया गया है। दरगाह आस्ताने हसमतिया में ईद मिलादुल्नवी का कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपने घरों में ही रहकर जश्न मनाने की अपील की है।


बारहवीं रबी उल अव्वल के जुलूस को शांतिपूर्ण निकलवाने को प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की है। सुरक्षा के लिहाज से कुछ स्थानों की बेरीकेडिंग के साथ फोर्स तैनात किया गया है।
जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed