फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   World Record as the district Will today present

विश्व रिकार्ड के रूप में जिले को आज मिलेगा तोहफा

Thu, 05 Nov 2015 10:49 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 05 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

शहरवासियों को अमर उजाला और फ्यूचर इंस्टीट्यूट शुक्रवार को एक विश्व रिकार्ड का अजीम तोहफा देगा। शहर की प्रमुख सड़कों को रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया जाएगा। बच्चे बग्घी, मिकी माउस बंपिंग राइड व घुड़सवारी आदि का भी बढ़-चढ़ कर आनंद लेते नजर आएंगे। खास बात यह है कि ऐसे कार्यक्रम अब तक बड़े शहरों में ही देखने को मिलता था, पर इस बार अमर उजाला व फ्यूचर इंस्टीट्यूट अपने जिले में यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

विज्ञापन

दीपावली के मौके पर अमर उजाला ने शहर को एक ऐसा तोहफा देने का निर्णय लिया है, जिसे जिले की जनता लंबे समय तक भुला नहीं सकेगी। यह तोहफा जिले में जिलेवासियों के सहयोग से एक विश्व रिकार्ड का होगा। शुक्रवार 12 बजे शहर के गांधी स्टेडियम में लिटिल एंजिल, चिरौजीलाल विद्यामंदिर, आदर्श इंटर कालेज, अवंतीबाई, रोजी फ्लावर, संतराम सरस्वती शिशु मंदिर समेत शहर के कई नामचीन विद्यालयों के लगभग 700 छात्र-छात्राएं शहर के तमाम लोगों के साथ बड़ी संख्या में वन्यजीवों के पोस्टर लेकर वन्यजीवों के संरक्षण व संवर्धन की शपथ लेकर यह विश्व रिकार्ड बनाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा होंगे। रोटरी क्लब व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ समेत कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

छह नवंबर की सायं संगीत का रंगारंग कार्यक्रम गांधी प्रेक्षाग्रह ग्राउंड में होगा। दीवाली तोहफे के रूप में शहर के बच्चों के मनोरंजन के लिए गांधी प्रेक्षाग्रह ग्राउंड में मिकी माउस, झूले, घुड़सवारी, बग्घी आदि की मुफ्त व्यवस्था रहेगी। सात नवंबर की सायं पीलीभीत की प्रतिभाएं रंगारंग नृत्यों का प्रदर्शन करेंगी इसके साथ ही म्यूजिकल ग्रुप ब्लैक पेंथर के साथ इंडियन ऑयडल फेम जतिन अग्निहोत्री अपनी मधुर आवाज से पीलीभीत के लोगों का दिल जीतेंगे। इसके अलावा दोनों संस्थाओं की ओर से शहर के छतरी चौहारा से गैस चौराहा तथा सुनगढ़ी तिराहे से गौहनिया चौराहे तक लाइटिंग की भव्य व्यवस्था की गई है, जिससे शहर की ये प्रमुख सड़के छह नवंबर से 11 नवंबर तक रंग बिरंगी रोशनी से नहाई रहेंगीं। फ्यूचर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने बताया ये सभी आयोजन दीपावली के मौके पर युवाओं, बच्चों से लेकर शहर के हर नागरिक को उत्साह से लबरेज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था अब तक विश्व रिकार्ड
मध्य प्रदेश में इंदौर की एंजिल क्रियेशन संस्था ने पांच अक्तूबर 2014 को कमला नेहरू प्राणि संग्रहालय इंदौर में 257 बच्चों ने अपने हाथों में वन्यजीव पोस्टर लेकर उनके संरक्षण व संवर्धन की शपथ लेकर विश्व रिकार्ड बनाया था। यह रिकार्ड आज यहां टूटने के साथ नया विश्वरिकार्ड बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed