{"_id":"578ce31f4f1c1b9d32c4bff5","slug":"workers-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/पीलीभीत
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती में आरक्षण लागू करने के विरोध में सफाई कर्मियों ने पालिका परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण के विरोध में लड़ाई जारी रखने का एलान किया।
राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को तमाम सफाईकर्मी नगर पालिका परिसर में एकत्र हुए। यहां सफाई कर्मियों ने आरक्षण लागू करने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के राष्ट्रीय महासचिव विकास वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नियुक्तियों में आरक्षण लगाकर हमारे समाज से रोजी रोटी छीनने का काम किया है। यदि यह तुगलकी फरमान बदलकर हमें 40 हजार नियुक्तियां नहीं दी गई तो समाज सरकार की जड़ें हिलाकर 2017 के चुनाव में बदला लेकर हाशिए पर पहुंचा देगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष अटल वाल्मीकि ने कहा कि सरकार के इस निर्णय के विरोध में पूरे प्रदेश का वाल्मीकि समाज एकजुट होकर आरक्षण के खिलाफ जंग लडने को तैयार बैठा है। सरकार सब्र का इम्तिहान न लें। सफाईकर्मी पूरे प्रदेश में काम बंद हड़ताल को तैयार बैठे हैं। जिलाध्यक्ष जग्गोदेवी ने कहा कि आरक्षण के विरोध में लड़ाई जारी रहेगी। बीस जुलाई को जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मोहित बाबू, मुकेश वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, संदीप भार्गव, धर्मवीर, अंकुश, विजयपाल, अरुण राही, शेखर वाल्मीकि, दीपक, अजीत, राजू, अमन, रेशमादेवी, नूरबानो, शिवा, रामसरन, बिट्टनलाल, वंशीलाल आदि शामिल रहे।