{"_id":"6678802eb68fe26cff08c279","slug":"work-should-be-done-towards-increasing-employment-opportunities-for-the-youth-jitin-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118369-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कार्य हो : जितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कार्य हो : जितिन
विज्ञापन
वीएलई संवाद कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद।स्रोत:सूचना विभाग
पीलीभीत। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने आज यहां कहा कि नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर और आमदनी बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जाने की जरूरत है। वह शहर के एक होटल में हुए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी)-वीएलई संवाद कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे।
जितिन प्रसाद ने कहा कि सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो चुकी है। उनका उद्देश्य है कि वह सभी से संवाद कर समझें कि आईटी और इलेक्ट्रानिक्स मंत्रालय के अधीन सीएससी को कैसे धार दी जाए। राज्यमंत्री ने नए बने बैंक बीसी वीएलई को बीसी पत्र भी जारी किया। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर की ब्रांडिंग कराई जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को यह पता चल सके कि यह केंद्र कहां पर हैं। इसके साथ ही यहां मिल रहीं सुविधाओं को भी विस्तार दिया जाए।
इससे पहले ग्रुप प्रेसिडेंट भगवान पाटिल एवं स्टेट हेड सीएससी राजेश मिश्रा ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्टेट हेड सीएससी राजेश मिश्रा ने जिले में कॉमन सर्विस सेंटरों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश में 1.60 लाख से अधिक सीएससी जनता के बीच अपनी सेवा देने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीलीभीत जनपद में ही दो हजार से अधिक सीएससी-वीएलई सक्रिय रूप से सरकार की ओर से दी जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं में पात्र नागरिकों के पंजीकरण कराने में अपना सहयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहम्मद सिब्तेन ,अपर जिला सूचना अधिकारी मिराज हुसैन, इंद्र शुक्ला, अजय चौबे, मनमोहन यादव, पंकज तथा संतोष कुमार मौजूद रहे।