{"_id":"65d89275c8623870400700e8","slug":"work-on-service-road-of-overbridge-started-now-there-will-be-relief-from-potholes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112476-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओवरब्रिज की सर्विस रोड का काम शुरू, अब गड्ढों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओवरब्रिज की सर्विस रोड का काम शुरू, अब गड्ढों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
शहर के नौंगवा चौराहे के पास ओबरब्रिज के पास शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य । संवाद
1.90 किलोमीटर लंबी सड़क का होना है निर्माण, जारी हुआ 3.50 करोड़ का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नौगवां चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे की बदहाल सड़क के दिन बहुरे हैं। सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है। अब इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी। लोनिवि की ओर से इसको लेकर पिछले साल प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
उपाधि कॉलेज चौराहे से ओवरब्रिज के नीचे होकर नौगवां चौराहे तक दोनों ओर की सर्विस सड़क काफी जर्जर हालत में हैं। यहां पर गड्ढाें के अलावा कुछ भी नहीं है। सड़क खराब होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले साल लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बनवाने के लिए 3.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।
शासन से इसकी मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। करीब छह माह पहले विभाग की ओर से पैचवर्क कराया गया था। इससे भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं थीं। अब शासन से सड़क निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया है। अभी एक ओर से सड़क को बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों ओर 1.90 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाया जाना है। अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने बताया काम शुरू हो गया है। संबंधित कार्यदायी संस्था को जल्द काम पूरा करने के लिए कहा गया है।