फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women's power prevails on the second day of Holi in Madhotanda.

Pilibhit News: माधोटांडा में होली के दूसरे दिन रहती है महिलाओं की सत्ता

Tue, 19 Mar 2024 09:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Women's power prevails on the second day of Holi in Madhotanda.
माधोटांडा में होली खेलती महिलाएं । फाइल फोटो
पुराने समय से चली आ रही परंपरा को आज भी निभा रहीं महिलाएं
विज्ञापन




संंवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। रजवाड़े के रूप में प्रसिद्ध रहे माधोटांडा गांव में प्राचीन काल से महिलाओं की ओर से विशेष होली मनाई जाती रही है। होली के दूसरे दिन महिलाओं का सड़कों पर राज रहता है। वे सड़कों पर निकलकर जमकर रंग खेलती हैं। महिलाओं के सम्मान में पुरुष गांव से बाहर या खेतों में चले जाते हैं। इस बार भी महिलाएं जोश के साथ रजवाड़े की होली की तैयारी में जुटी हैं।



माधोटांडा में दशकों पुुरानी परंपरा आज भी कायम है। कस्बा निवासी शीला सिंह व महेशा देवी बताती है कि समय के साथ थोड़ा परिवर्तन जरूर आया है, लेकिन आज भी होली के दूसरे दिन महिलाएं मंदिर में एकत्र होकर होली जरूर खेलती हैं।
विज्ञापन

बताया कि दुल्हड़ी वाले दिन पुरुषों की होली होती है। टोलियों के रूप में निकले लोग घर-घर जाकर होली खेलते हैं। दूसरे दिन महिलाओं की सत्ता रहती है। परंपरा के अनुसार महिलाएं रंग-गुलाल लेकर कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में माधव मुकुंद महाराज के मंदिर में एकत्र होती हैं। घर-घर जाकर लोगों को रंग लगाती हैं। इसके बाद महिलाओं की टोलियां मुख्य मार्ग पर पहुंच कर गुजरने वाले वाहनों को रोकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों और परिचालकों से फगुआ वसूलती हैं। होली की बधाई भी देती हैं। फगुआ देने से इन्कार करने पर वाहन चालकों को महिलाओं की खरी-खोटी सुननी पड़ती है। हालांकि पिछले चार सालों में कई पुरानी महिलाओं की मृत्यु हो जाने के कारण फगुआ वसूलने की परंपरा कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed