{"_id":"650bdaa0ed04a435e20704b6","slug":"womens-hospital-doctor-accused-of-taking-money-for-wrong-operation-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4542-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला अस्पताल के डाक्टर पर रुपये लेकर गलत ऑपरेशन करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला अस्पताल के डाक्टर पर रुपये लेकर गलत ऑपरेशन करने का आरोप
विज्ञापन
पीलीभीत। महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक पर छह हजार रुपये लेकर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगा है। आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। एसपी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं।
शहर के मोहल्ला देशनगर में रहने वाले मोहम्मद शाहिद का कहना है कि उसकी पत्नी शबनम का 14 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था। जिसमें लड़की का जन्म हुआ। शाहिद का आरोप है कि ऑपरेशन करने में लापरवाही बरतने के कारण पत्नी का पेट फूल गया।
जिस पर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शाहिद ने पत्नी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शाहिद का आरोप है कि महिला अस्पताल के डाॅक्टर ने ऑपरेशन करने से पहले छह हजार रुपये लिए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि गलत ऑपरेशन व इलाज की वजह से उसकी पत्नी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। संवाद