{"_id":"6a25cc1380edba78f70ccf71","slug":"women-will-learn-to-make-bakery-products-applications-sought-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-161312-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बेकरी उत्पाद बनाना सीखेंगी महिलाएं, मांगे गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बेकरी उत्पाद बनाना सीखेंगी महिलाएं, मांगे गए आवेदन
विज्ञापन
पीलीभीत। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) ने एक सकारात्मक पहल शुरू की है। संस्थान की ओर से छह दिवसीय निशुल्क बेकरी उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाएं केंद्र पर बेकरी उत्पाद जैसे बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, पेटीज आदि बनाने का प्रशिक्षण लेंगी। इसके लिए महिलाओं से आवेदन मांगा गया है।
संस्थान की ओर से प्रशिक्षण छह दिन के लिए रखा गया है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन भी जमा कर सकते हैं। पहला बैच लगभग 30 महिलाओं व युवतियों का लगाया जाएगा। संस्थान के अनुसार, प्रशिक्षण के लिए 18-45 वर्ष की आयु, बीपीएल धारक व परिवार का स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना जरूरी है।
केंद्र की ओर से आज से आवेदन के साथ साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड या बीपीएल प्रमाणपत्र अथवा स्वयं सहायता समूह की बैंक पासबुक, शैक्षिक प्रमाणपत्र और चार पासपोर्ट लाना जरूरी है। डीसी स्वत: रोजगार वंदना सिंह ने बताया महिलाएं जब बेकरी का कार्य सीख जाएंगी तो उनको बैंक से ऋण दिलवाकर अनुदान भी दिलवाया जा सकता है। इससे महिलाएं घर बैठे बेकरी से खाद्य सामग्री तैयार कर बेच सकेंगी। संवाद