{"_id":"6493409ad655d67d250bba56","slug":"women-will-be-empowered-only-then-they-will-be-able-to-contribute-in-the-development-of-the-country-pilibhit-news-c-4-1-188181-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश के विकास में योगदान दे सकेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश के विकास में योगदान दे सकेंगी
Wed, 21 Jun 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
ग्राम विकास संस्थान में महिला सशक्तिकरण का आयोजन किया गया। संवाद
पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग और महिला शक्ति केंद्र की ओर से जिला ग्राम विकास संस्थान में स्वयं सहायता समूह की सखियों के साथ महिला सशक्तीकरण सभा का आयोजन किया। इसमें महिलाओं को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पांडे ने कहा कि महिलाएं जब सशक्त और सुरक्षित होंगी, तभी वे देश के विकास में योगदान दे सकेंगी।
उन्होंने घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं महिलाओं के अधिकारों आदि के विषय में जानकारी दी। कहा, समाज में महिलाओं और पुरुषों में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। महिलाओं का सम्मान करें और उन्हें उचित पोषण देने के साथ-साथ शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराएं। महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास के साथ-साथ सुरक्षा भी प्रदान करनी होगी।
जिला समन्वयक जय श्री सिंह ने महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित बाल सेवा योजना सामान्य, बाल सेवा योजना कोविड-19, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर से मनोसामाजिक परामर्शदाता मृदुला शर्मा ने वन स्टॉप सेंटर एक ही छत के नीचे मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला ग्राम विकास संस्थान अधिकारी सुनील वर्मा, वरिष्ठ प्रशिक्षक जिला ग्राम विकास संस्थान कंचन कुमार के अलावा जिला समन्वयक, पूरनपुर व ललौरीखेड़ा की समूह सखियां मौजूद रहीं।