फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women's power has taken a resolution, will do yoga and will remain healthy

नारी शक्ति ने लिया संकल्प, करेंगे योग, रहेंगे निराग

Mon, 27 Jun 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Women's power has taken a resolution, will do yoga and will remain healthy
योग सीखती बेटियां- संकल्प यही- योग करेंगे और निरोग रहेंगे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। योग शिविर में नारी शक्ति ने योग करके निरोगी बने रहने का संकल्प लिया। शिविर का शुभारंभ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हृदेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि योग करने से ही निरोगी बने रहने का रास्ता मिलता है। जिन लोगों ने योग किया है और उसके अभ्यास को नियमित रखा है, उनके जीवन में बदलाव आया है।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा भवन में अमर उजाला की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन इस्माइल्स के तहत आयोजित योग शिविर हुआ। डॉ. हृदेश कुमार ने कहा कि योग करने से केवल शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और मानसिक शक्ति भी प्राप्त होती है। योग गुरु अखंड प्रताप शर्मा ने कहा कि योग हमारे स्वच्छ समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए अति आवश्यक है। योग करने से साधक अपने भीतर के सभी दुर्गुण खत्म कर सकता है। योग गुरु ने कपाल भाती, शीर्षासन, धर्नषासन, मयूरासन, शवासन, हलासन समेत योग व्यायाम कराए। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक छोटेलाल सक्सेना ने कहा कि योगाभ्यास करने से सकारात्मक विचारों और ऊर्जा का निर्माण होता है। संचालन चंद्रभानु ने किया।
विज्ञापन

इन मोहल्लों की रही भागीदारी
शिविर में दुबे, दुर्गाप्रसाद, हबीबुल्ला खां शुमाली, हबीबुल्ला खां जनूबी, बख्तावरलाल, साहूकारा, बाजार कटरा, शास्त्रीनगर, एकता नगर, शिवाजी नगर, और रामबंगला आदि मोहल्लों की महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार करेंगी योग
सुना है कि योग और व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां खत्म हो जाती हैं। मैंने इसीलिए शुरूआत कर दी है। -पूजा अग्रवाल
काफी राहत मिली
शिविर में योग व्यायाम करने से काफी राहत मिली हेै। मैं रोजाना योग व्यायाम करने पूरा प्रयास करूंगी। -कल्पना गुप्ता
योग करने में कोताही नहीं
मैंने शिविर के माध्यम से योग व्यायाम करना शुरू कर दिया है। मैं अब योग व्यायाम करने में कोई कोताही नहीं बरतूंगीं। -स्वीटी अग्रवाल
शरीर को निरोग रखने के लिए योग बहुत जरूरी है। नियमित योग करने से शरीर फिट रहता है। तमाम व्याधियों से मुक्ति मिलती है। - संगीता गुप्ता
योग के फायदे
योग करके वजन को भी कम किया जा सकता है। नियमित योगाभ्यास से मांसपेशीयां मजबूत होती हैं। आत्मविश्वास स्तर बढ़ता है।
योग से मस्तिष्क में सकारात्मक सोच पैदा होती है। तनाव और अवसाद में राहत मिलती है। योगा करने से श्वांस की समस्या भी नहीं होती है।
योगा से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। हार्मोनल समस्या, ब्रैस्ट कैंसर जैसी समस्याओं में योग एक अहम भूमिका है। नियमित योग करेंगे फायदे आफ खुद गिनाएंगे।
(योग गुरु से अखंड प्रताप शर्मा से बातचीत की मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed