फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women reached SP office to take action against city Qazi

शहर काजी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिलाएं

Tue, 06 Sep 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women reached SP office to take action against city Qazi
एसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंची मुस्लिम समुदाय की महिलाएं। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। तीन दिन पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने जामा मस्जिद कमेटी के सचिव सिराज बहादुर खां समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी को लेकर सोमवार को सचिव के पक्ष की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस पर शहर काजी की शह पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन

शहर काजी मौलाना जरताब रजा के पुत्र मशामिद हशमत तीन दिन पहले गांच चंदोई स्थित अपनी रिश्तेदारी में सेम की फातिहा पढ़ने गए थे। लौटते समय नावकूड़ रोड पर दादा मियां की मजार के पास जामा मस्जिद के सचिव सिराज बहादुर खां, उनके पुत्र अरशान खां, अनस खां, उमैर खां ने आदि ने मशामिद के साथ मारपीट की थी। साथ ही उनके पिता शहर काजी को जाने से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह से मशामिद हशमत वहां से बचकर भागे। पुलिस ने इस मामले में जामा मस्जिद के सचिव सिराज समेत सात लोगों के खिलाफ रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सोमवार को सिराज पक्ष की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंच गई। एसपी से मिलकर महिलाओं ने कहा कि जरताब रजा ने जामा मस्जिद के सचिव पर हमला कराया और उल्टा उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस भी एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। अगर पुलिस ने जरताब रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो आत्मदाह किया जाएगा। एसपी ने इस मामले की पूरी जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। महिलाओं को आश्वासन दिया कि जांच में जो सही पाया जाएगा उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खर्चे का हिसाब मांगने वाले पर दर्ज करा देते हैं मुकदमा : जरताब रजा
जामा मस्जिद के सचिव से लोग हिसाब मांग रहे हैं। जो हिसाब मांगते हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देते हैं। करीब दो महीने पहले जामा मस्जिद के घेर में रहने वालों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। वक्फ बोर्ड में कमेटी के लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने इस मामले में जामा मस्जिद कमेटी के सदस्यों को नोटिस जारी किए हुए हैं। इसी को लेकर विवाद चला आ रहा है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। इसलिए सचिव हम पर आरोप लगा रहे हैं।
‘महिलाओं की ओर से शिकायतीपत्र दिया गया है। मामले की सीओ सिटी को जांच दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’- दिनेश कुमार पी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed