{"_id":"58c047864f1c1bc142dc4248","slug":"women-police-raids-in-bagh-gulshan-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग गुलशेर खां में महिला पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग गुलशेर खां में महिला पुलिस का छापा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेआम छात्राओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वाला शातिर दिमाग शोहदा पकड़े जाने के बावजूद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े जाने पर शोहदे ने अपनी जगह पड़ोस के युवक को बता दिया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस उस युवक को पकड़ने गई इस बीच शोहदा मौके से फरार हो गया। पुलिस को असलियत की जानकारी तब हुई जब हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया। शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां की बच्चियां सुबह सात से नौ बजे के बीच स्कूल जाती है। स्कूल आते जाते वक्त मोहल्ले में सड़क पर खड़े होने वाले शोहदे छेड़छाड़ करते है। इससे लड़कियां स्कूल जाने से डरने लगी हैं। शाम को पांच से दस बजे के बीच शोहदे महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। इसकी शिकायत मिलने पर डीआईजी ने सीओ सिटी अनुराग दर्शन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीओ के निर्देश पर बुधवार को महिला थाना इंस्पेक्टर अनुपम सिंह ने पुलिस टीम के साथ बाग गुलशेर मोहल्ले में छापा मारा। पुलिस ने एक शोहदे को पकड़ लिया था। मगर शातिर दिमाग शोहदे ने अपनी जगह पड़ोसी युवक को बता दिया। उसके झांसे में आकर पुलिस पड़ोसी युवक को पकड़ने चली गई। इसी बीच शोहदा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पड़ोसी युवक को पकड़ा था, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। महिला थाना निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि गलत युवक पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है।
खबर छपते ही मची खलबली
मोहल्ला बाग गुलशेर खां में शोहदों की करतूत अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो खलबली मच गई। दूसरे दिन बुधवार को इसी को लेकर लोग चर्चाओं में जुटे रहे। शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। हालांकि शोहदों के डर से लोग खुलकर सामने नहीं आए।
विज्ञापन
खबर छपते ही मची खलबली
मोहल्ला बाग गुलशेर खां में शोहदों की करतूत अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो खलबली मच गई। दूसरे दिन बुधवार को इसी को लेकर लोग चर्चाओं में जुटे रहे। शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। हालांकि शोहदों के डर से लोग खुलकर सामने नहीं आए।
विज्ञापन