{"_id":"64f4d406ea25944bb40fe9d4","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3643-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Mon, 04 Sep 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना करेली क्षेत्र एक गांव निवासी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनोंं ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजन शव साथ ले गए।
थाना करेली के गांव लदपुरा निवासी प्रीति (25) की शादी प्रेमपाल से दो वर्ष पूर्व हुई थी। एक माह पूर्व प्रीति ने बच्चे को जन्म दिया था। कुछ दिन पूर्व पति मजदूरी करने दिल्ली चला गया। ससुर अशरफी लाल ने बताया की उनकी पुत्रवधू को तीन दिन से पेट में दर्द था। रविवार को अधिक दर्द होने पर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। संवाद