{"_id":"64933eda5c646910550bc043","slug":"woman-worker-was-harassed-on-mobile-by-calling-a-young-man-and-beaten-him-pilibhit-news-c-4-1-188510-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिलाकर्मी को मोबाइल पर परेशान कर रहे युवक को बुलाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिलाकर्मी को मोबाइल पर परेशान कर रहे युवक को बुलाकर पीटा
Wed, 21 Jun 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। मोबाइल पर अश्लील बातें करने वाले युवक को सीएचसी पर बुलाकर महिलाकर्मी ने चप्पलों से जमकर पीटा। मामला सीएचसी में चर्चा का विषय बना रहा।
महिला कर्मचारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव भगवंतापुर का एक युवक उसके मोबाइल पर अश्लील मेसेज और बातें कर रहा था। इससे वह परेशान हो चुकी थी। कई बार युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को युवक महिला कर्मचारी के बुलावे पर उससे मिलने सीएचसी पहुंच गया तो महिला कर्मचारी ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। संवाद