फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman with fever Including two deaths

बुखार से युवती समेत दो की मौत

Sat, 12 Sep 2015 10:45 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 12 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman with fever Including two deaths

जिले में बुखार से हो रही मौतों पर स्वास्थ्य विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जिले में मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को माधोटांडा में एक युवती और घुंघचाई में एक युवक की बुखार से मौत हो गई जबकि पूरनपुर सीएचसी अधीक्षक को बुखार से पीड़ित होने पर लखनऊ के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इतना सब होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इसे दिगामी बुखार मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


तेज बुखार ने ली युवती की जान
माधोटांडा। कस्बा निवासी अश्वनी सिंह की 24 वर्षीय पुत्री नैंसी को रक्षाबंधन के दिन शाम को बुखार आया था। एक दो दिन कस्बे में इलाज कराने के बाद सुधार न होने पर घर वाले उसे पहले पीलीभीत और बाद में बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था। तीने दिन से वह वेंटीलेटर पर थी। शुक्रवार की रात वह जिदंगी की जंग हार गई। उसकी मौत पर घर वाले शव लेकर गांव पहुंचे। यहां दोपहर को उसकी अंतिम संस्कार कर दिया गया। नैंसी की मौत पर घर वालों का रो-रो बुरा हाल है।
विज्ञापन


घुंघचाई के युवक की बुखार से मौत, तीन बीमार
घुंघचाई। गांव निवासी सियाराम के 26 वर्षीय पुत्र बृजेश को सप्ताह भर पहले से बुखार आया था। उसे पहले गांव के डॉक्टर से इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पहले पूरनपुर और बाद में पीलीभाीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार को सुबह करीब पांच बजे बृजेश की मौत हो गई। बृजेश का शव घर पहुंचते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में बृजेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सियाराम ब बताया कि बृजेश की पत्नी मीना देवी, एक साल का पुत्र रक्षपाल और उनकी मां 65 वर्षीय शांती देवी बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक को आया बुखार, आईसीयू में भर्ती
पूरनपुर। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह को दो दिन पहले बुखार ने चपेट में ले लिया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर वह अवकाश लेकर शुक्रवार को लखनऊ चले गए। शनिवार को गंभीर हालत में उनको लखनऊ के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डॉ. अभिनव पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मोबाइल पर अधीक्षक के परिवार वालों ने ब्लड प्रेशर बढ़ने और सांस लेने में दिक्कत होने की जानकारी दी है।


दिमागी बुखार से मौतों पर भाकियू में रोष
पूरनपुर। भाकियू की पंचायत में दिमागी बुखार से क्षेत्र से लोगों की मौत और घरेलू बिजली बिल में बढ़ोत्तरी पर रोष व्यक्त किया गया। पंचायत में अभियान चलाकर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई न होने और बिजली बिल कम न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। तहसील कार्यालय में हुई पंचायत में भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष कुंवर योगेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे जिले में दिमागी बुखार चल रहा है। बुखार से सर्वाधिक मौते पूरनपुर तहसील क्षेत्र में हुई है। माधोटांडा और पूरनपुर के अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त नहीं है। झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। झोलाछाप डॉक्टर विभागीय अफसरों से  मिलीभगत पर जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसे भाकियू बर्दास्त नहीं करेगी। तहसील अध्यक्ष सुल्तान खां ने घरेलू बिजली बिलों पर हुई बढोत्तरी पर रोष व्यक्त किया। पंचायत में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान शीघ्र शुरू न होने और बिजली बिल बढ़ोत्तरी में कमी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। पंचायत में दन्नू लाल राठौर, रामकुमार राठौर, मंजीत सिंह, बालक राम, रफीउल्ला, जगदेव शुक्ला, रामजश, दाताराम, रामसागर पांडेय, रामकुमार पांडेय, स्वराज सिंह आदि थे। भाकियू के तहसील अध्यक्ष सुल्तान खां ने बताया कि 16 सितंबर को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पीलीभीत मंडी में होने वाली पंचायत को संबोधित करेंगे। उन्होंने पंचायत में भारी संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आवाहन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed