फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman's death from electrocution injury

बिजली का करंट लगने से महिला की मौत 

Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
कपड़े सुखाने के तार में अचानक करंट उतर आने से महिला की मौत हो गई। गीले कपड़े तार पर डालते ही महिला करंट की चपेट में आई। इलाज के लिए परिवारीजन उसको सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के हरित नगर कालोनी निवासी रामनिवास गोस्वामी कथावाचक है। सोमवार दोपहर 12 बजे उनकी पत्नी 42 वर्षीय राजेश्वरी देवी कपड़े सुखाने के लिए घर की छत पर गई थीं। उन्होंने छत पर कपड़े सुखाने को बांधे गए लोहे के तार में बराबर से गुजर रही बिजली की लाइन से अचानक करंट उतर आया। पानी से भीगे कपड़े लोहे के तार पर डालते ही राजेश्वरी देवी को तेज करंट लगा और वह झटके के साथ बेसुध होकर गिर गई। उनकी चीख सुनकर परिवार वाले दौड़कर छत पर पहुंचे और उसको बचाया। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने राजेश्वरी देवी को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मगर परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed