फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman riding car dies after being hit by dumper

Pilibhit News: डंपर की चपेट में आकर कार सवार महिला ने तोड़ा दम

Tue, 07 May 2024 04:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Woman riding car dies after being hit by dumper
मृतका विमलादेवी फाइल फोटो ।
बरखेड़ा। डंपर की चपेट में आकर कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

नहर के पास के रहने वाले हरिओम भोजवाल पांच अप्रैल को पत्नी विमला देवी (30) व पुत्री तान्या के साथ बरेली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से रात को वह अपने घर के लिए वापस आ रहे थे। तभी रात करीब 9:30 बजे हाफिजगंज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। इससे उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह व उनकी तीन वर्षीय पुत्री तान्या गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती कराया। दुर्घटना की खबर घर पर आते ही मातम छा गया। थाना हाफिजगंज पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली मुख्यालय भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed