फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman Power Jagegi, social consciousness will

नारी शक्ति जागेगी, सामाजिक चेतना आएगी

Sat, 30 Jan 2016 11:07 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 30 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman Power Jagegi, social consciousness will
जिला विज्ञान क्लब ने इकरा गर्ल्स पब्लिक स्कूल में महिला, गृहणी, बालिका सशक्तीकरण पर विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान चेतना रैली निकालकर हुआ। रैली शहर के विभिन्ना मार्गों से होती हुई पुन: स्कूल में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद हुए कार्यक्रम में सोच और नारी शक्ति बदलेगी सारे जग की दृष्टि, नारी शक्ति जागेगी सामाजिक चेतना आएगी के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कार्यक्रम में अंधविश्वास, कर्रीतियों, कुप्रथाओं, गलत परंपराओं, अवैज्ञानिक सोच, अशिक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक प्रयोग, कुपोषण, नशा खोरी, लिंग भेद, वैक्टीरिया, घरेलू पशु पक्षी से होने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अरुणमणि त्रिपाठी ने महिला सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा महिला सशक्तीकरण राष्ट को विकासशील से विकसित करेगा। इस मौके पर पहल संस्था ने धरती बचाओं जीवन बचाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक पेश किया। डॉ. सोनी ङ्क्षसह ने स्वस्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अखलाक हुसैन ने की। इस मौके पर पहल के महेश चंद्र, वसिमुद्दीन, अपवर जहां, अवसर हुसैन, नाजीर शबाना, रजनी, साऐमा,एके खान, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed