फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman lodges report of sexual abuse against two brothers of Jethani in Pilibhit

Pilibhit News: केस वापस न लेने पर जेठानी के दो भाइयों ने लूटी देवरानी की अस्मत, वीडियो भी बनाया

Tue, 31 Jan 2023 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Jan 2023 03:37 PM IST
सार

पीलीभीत में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी जेठानी के दो भाइयों पर आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर डेढ़ माह बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Woman lodges report of sexual abuse against two brothers of Jethani in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पीलीभीत में एक महिला ने अपनी जेठानी के दो भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। डेढ़ माह बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेठानी और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह अपने पति के साथ अलग रहती है। 15 दिसंबर 2022 को उसकी जेठानी ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में समझौता कराने के बहाने अपने घर बुलाकर ले गई। 

विज्ञापन

बदनाम करने की दी धमकी 

वहां जेठानी के दोनों भाई पहले से मौजूद थे। घर पहुंचने पर जेठानी मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगी। मना करने पर तीनों आग बबूला हो गए। आरोप है कि जेठानी के दोनों भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बनाई थी। शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी पति को दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तभी कोर्ट की शरण ली गई। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की जेठानी और उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed