फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman honored yesterday at the seminar, prepared

नारी सम्मान पर गोष्ठी कल, तैयारी पूरी 

Sat, 17 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 17 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman honored yesterday at the seminar, prepared
अमर उजाला की पहल 'नारी सम्मान' - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 
बेनहर कॉलेज हॉल में होगा कार्यक्रम
नारी सम्मान के लिए वितरित किए जाएंगे आवेदन पत्र
अमर उजाला व यूपी सरकार का साझा अभियान

अमर उजाला फाउंडेशन और यूपी सरकार के संयुक्त तत्वावधान में नारी सम्मान विषयक गोष्ठी 19 सितंबर को होगी। पुलिस अधीक्षक बंगले के पीछे स्थित बेनहर कॉलेज के हॉल में संपन्न होने वाली इस गोष्ठी में जिलाधिकारी मासूम अली सरवर बतौर मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौैजूद रहेंगे। 

गोष्ठी में मौजूद अधिकारी प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं/बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जहां जानकारी देंगे वहीं इन योजनाओं का लाभ महिलाएं कैसे प्राप्त करें इसकी भी जानकारी दी जाएगी। लाभार्थी कुछ बालिका/महिलाएं भी अपना अनुभव साझा करेंगी। गोष्ठी में नारी सम्मान के लिए आवेदन पत्र भी वितरित किए जाएंगे। जिसमे शिक्षा, कलां, उद्यम, समाजसेवा व बहादुरी के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं उसे भर कर जमा कर सकती हैं। चयनित महिलाओं को पहले मंडल स्तर पर मंडलायुक्त व बाद में प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव सम्मानित करेंगी। गोष्ठी में उपरोक्त अधिकारियों के अलावा अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व सीएमओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये सभी अधिकारी अपने विभागों से महिला कल्याण की योजनाओं से जुड़ी जानकारी देंगे। अमर उजाला टीम व प्रशासन ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं से भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed