फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman gang-raped by showing firearm, report on court order

तमंचा के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट

Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped by showing firearm, report on court order
पीलीभीत। कोर्ट में विचाराधीन मामले में समझौता करने के लिए युवती को धोखे से बुलाकर तमंचे के दम पर धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वन विभाग कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह और शारदा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ न्यायालय में वाद विचाराधीन चल रहा है। पांच फरवरी को शाम चार बजे पीड़िता को वीरेंद्र सिंह मिला और समझौता करने के नाम पर शारदा कॉलोनी स्थित अपने भाई सुरेंद्र कुमार के घर ले गया। वहां गलत तरीके से समझौता करने का दबाव बनाने लगा। इस पर समझौते से मना करने पर उसे बदनाम करने का बात कहते हुए गिरा दिया और तमंचा उसके मुंह में रख दिया। चीखने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। मारपीट की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद अपनी कार से घायल अवस्था में उसके घर के दरवाजे पर छोड़ गए। उसी दिन परिवारवालों के साथ थाने गए मगर पुलिस ने नहीं सुनी। एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। तब न्यायालय की शरण ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed