{"_id":"625b09efcf260b3b5461fad1","slug":"woman-found-infected-after-27-days-of-being-corona-free-pilibhit-news-bly4817158120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त होने के 27 दिन बाद महिला मिली संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त होने के 27 दिन बाद महिला मिली संक्रमित
विज्ञापन
Coronavirus logo concept. Novel Coronavirus icon. COVID-19 disease image with red text. SARS pandemic red symbol. Isolated graphic design template. Creative nCOV outbreak sign with typography
- फोटो : Getty Images/iStockphoto
पीलीभीत। कोरोना मुक्त होने के 27 दिन बाद माधोटांडा के जमुनिया की रहने वाली एक महिला संक्रमित मिली है। महिला बरेली के एक निजी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराने गई थी। वहां आरटीपीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने एक जनवरी को दस्तक दी थी। उसके बाद मरीजों की संख्या में इजाफा होता गया। फरवरी तक कुल 1904 केस मिले। 20 मार्च को जिला कोरोना मुक्त हो गया था। हालांकि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना केस में बढ़ोतरी होने लगी। शनिवार को कोरोना संक्रमण का नया केस मिल गया।
जमुनिया की रहने वाली महिला 14 अप्रैल को बरेली इलाज कराने गई थी। वहां वह बेहोश होकर गिर पड़ी। डॉक्टरों ने कोरोना जांच कराने को कहा। महिला की आरटीपीसीआर जांच की गई। इसमें संक्रमण की पुष्टि हो गई। पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद सीएमओ को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सैंपलिंग कैंपों में नहीं, सिर्फ अस्पतालों में होगी - रेलवे, रोडवेज जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना सैंपलिंग बंद कर दी गई है। अब सिर्फ अस्पतालों में सैंपलिंग होगी। सीएमओ ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं कि बुखार के मरीजों की कोरोना जांच जरूर कराएं। इसके अलावा वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना केस बढ़े तो लोग खुद पहुंचने लगे टीका लगवाने - दूसरे शहरों में कोरोना के केस बढ़ने के साथ लोगों को चिंताएं भी सताने लगी है। कुछ दिनों से टीकाकरण अभियान बहुत सुस्त गति से चल रहा था। लेकिन पिछले तीन दिन से टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। खासतौर पहली और बूस्टर डोज लगवाने वाले। जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण बूथ पर वैसे रोजाना 50 से 60 टीके लग रहे थे। अब इनकी संख्या 100 से ऊपर पहुंच गई है।