फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   woman found dead in the house in pilibhit

Pilibhit News: घर में पड़ा मिला विवाहिता का शव, पति समेत ससुराल वाले फरार, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Apr 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Apr 2023 03:43 PM IST
सार

गांव सुस्वार में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
woman found dead in the house in pilibhit
ऊषा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सुस्वार में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच नामजद पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से ससुराल के लोग फरार हो गए। 

विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन ऊषा देवी (25) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव सुस्वार निवासी मुकेश कुमार के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दाम दहेज दिया था,  लेकिन ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। दहेज में दो लाख रुपए की मांग करने लगे।  

विज्ञापन

विवाहिता को किया जाता था प्रताड़ित

दहेज को लेकर पति मुकेश समेत सास, ससुर, ननद आए दिन ऊषा को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। सात अप्रैल को भी दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की मारपीट कर रुपये मंगवाने को फोन कराया था। जानकारी पर भाई ने ससुराल पहुंचकर विवाद को शांत कराया था। रविवार को गांववालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो घर में ऊषा का शव घर में पड़ा मिला। ससुराल वाले घर पर नहीं थे। 

ऊषा के गले पर निशान होने से परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी के बाद सीओ प्रतीक दहिया, इंस्पेक्टर अशोक पाल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अमरिया तहसीलदार के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पति मुकेश कुमार, ससुर रामचरण, ननद सेजल, सावन कुमारी और सास के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ प्रतिक दहिया ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed