Pilibhit News: घर में पड़ा मिला विवाहिता का शव, पति समेत ससुराल वाले फरार, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
गांव सुस्वार में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सुस्वार में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच नामजद पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से ससुराल के लोग फरार हो गए।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन ऊषा देवी (25) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव सुस्वार निवासी मुकेश कुमार के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दाम दहेज दिया था, लेकिन ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। दहेज में दो लाख रुपए की मांग करने लगे।
विवाहिता को किया जाता था प्रताड़ित
दहेज को लेकर पति मुकेश समेत सास, ससुर, ननद आए दिन ऊषा को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। सात अप्रैल को भी दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की मारपीट कर रुपये मंगवाने को फोन कराया था। जानकारी पर भाई ने ससुराल पहुंचकर विवाद को शांत कराया था। रविवार को गांववालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो घर में ऊषा का शव घर में पड़ा मिला। ससुराल वाले घर पर नहीं थे।
ऊषा के गले पर निशान होने से परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी के बाद सीओ प्रतीक दहिया, इंस्पेक्टर अशोक पाल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अमरिया तहसीलदार के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पति मुकेश कुमार, ससुर रामचरण, ननद सेजल, सावन कुमारी और सास के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ प्रतिक दहिया ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं।