{"_id":"690b78d103209673e300e460","slug":"woman-files-report-against-in-laws-for-harassing-in-pilibhit-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 'पति जबरन बनाता था अप्राकृतिक संबंध', विवाहिता ने बताई ससुरालवालों की करतूत; दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 'पति जबरन बनाता था अप्राकृतिक संबंध', विवाहिता ने बताई ससुरालवालों की करतूत; दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 05 Nov 2025 09:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:48 PM IST
सार
पीलीभीत में एक विवाहिता ने अपने पति व ससुरालवालों के खिलाफ अमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। पति ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को लंबे समय तक प्रताड़ित किया। बाद में उसे मारपीट कर जबरन मायके भेज दिया। विवाहिता ने पति पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अमरिया कस्बे की निवासी महिला ने अमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने बताया कि उसकी शादी आठ माह पूर्व शाहजहांपुर जिले के कस्बा बंडा निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपयों के लिए उसको प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने पिता पर कर्ज होने की बात कहकर दस लाख रुपये लाने में असमर्थता जताई। उसके बाद पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद उसके साथ मारपीट करने लगे। गर्भवती होने पर विवाहित को जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
मायके में रह रही है विवाहिता
विवाहिता का आरोप है कि पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विवाहिता ने मारपीट और प्रताड़ित करने की सूचना अपने मायके वालों को दी। उसके बाद दो अगस्त को विवाहिता के पिता व चाचा मां, बहनोई, बहन उसकी ससुराल पहुंचे। उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। उसके बाद ससुरालियों ने विवाहिता को उनके माता-पिता के साथ जबरन मायके भेज दिया। तब से विवाहिता अपने मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन