{"_id":"69c6d8cbaa929fd9430f4c95","slug":"woman-files-rape-report-against-uncle-accuses-him-of-selling-younger-sister-pilibhit-news-c-4-bly1052-852263-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मामा पर युवती ने लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट, छोटी बहन को बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मामा पर युवती ने लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट, छोटी बहन को बेचने का आरोप
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही युवती ने एक मामा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है। मां की हत्या और उसके बाद आरोप में पिता को जेल जाने पर वह ननिहाल रहने लगी थी। युवती ने अपनी छोटी बहन को बेचे जाने का भी दोनों मामा पर आरोप लगाया, मगर पुलिस को वह मामा के घर पर ही मिली।
थाना घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने बरखेड़ा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि कुछ माह पहले उसकी मां की हत्या कर दी गई थी। मां की हत्या के आरोप में पिता जेल में बंद है। परिवार में किसी के न रहने पर बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले दो मामा उसे और उसकी छोटी बहन को अपने घर ले गए थे। कुछ दिन तक सब कुछ सही चलता रहा। बाद में दोनों मामा बात-बात पर उसकी पिटाई करने लगे। कुछ दिन बाद दोनों मामा उसकी छोटी बहन को कहीं ले गए। लौटे तो बहन को साथ न देखकर पूछने पर कहा कि उसकी शादी कर दी है। युवती ने रिपोर्ट में शक जताया कि उसकी छोटी बहन को कहीं बेच दिया गया है।
युवती ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व रात में बड़े मामा ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पीलीभीत एसपी कार्यालय ले जाकर बहन को जान से मारने की धमकी देकर अपने पक्ष में बयान करवा लिया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की गई। युवती की छोटी बहन तो मामा के घर पर ही मिली। जांच में यह भी पता चला कि युवती की मां की हत्या के बाद मामा ने ही उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। संवाद