फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman filed rape report against her husband

Pilibhit News: महिला ने पति के विरुद्ध दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Tue, 22 Oct 2024 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman filed rape report against her husband
बीसलपुर। महिला ने पति के विरुद्ध दुष्कर्म और दो ननदोइयों के विरुद्ध छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसका निकाह पीलीभीत की एक कॉलोनी निवास युवक के साथ हुआ था। निकाह में कन्या पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार भरपूर दहेज दिया था, लेकिन वर पक्ष उतने दहेज से संतुष्ट नहीं था।
कन्या पक्ष ने जब अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जता दी तो वर पक्ष के लोग महिला का उत्पीड़न करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सभी विफल रहे।
विज्ञापन


इस बीच पति-पत्नी में अनबन हो गई, इसके बाद भी पति ने उसकी इच्छा के विपरीत संबंध बनाए। यही नहीं उसके दो नंदोइयों ने भी उससे छेड़खानी की। इसके बाद महिला मायके में आकर रहने लगी। महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, तब उसने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति के विरुद्ध दुष्कर्म और दोनों ननदोइयों के विरुद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
--
दुष्कर्म के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

घुंघचाई। नौकरी के कागज दिलाने के बहाने खंडहर में चाकू के बल पर महिला से रोजगार सेवक सहित दो भाइयों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर अब घुंघचाई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। जहां पर उसका आना जाना था। यहां पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का एक गांव निवासी रोजगार सेवक भी अपने भाई के साथ आता था। महिला का दोनों से परिचय हो गया। दोनों ने ब्लॉक में नौकरी लगवाने का महिला को झांसा दिया। आरोपियों के कहने पर महिला ने 10 हजार रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी महिला को नौकरी नहीं मिली। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। 15 अगस्त 2023 को आरोपियों ने महिला को पूरनपुर बुलाया।
बाद में नौकरी के कागज दिलाने का झांसा देकर बाइक से एक खंडहर में महिला को ले गए। जहां चाकू दिखाकर बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद

-
विवेचना में फर्जी निकला दुष्कर्म का मामला



बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म किए जाने के मामले को विवेचना में प्रथम दृष्टया फर्जी पाया है।

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने कोर्ट के माध्यम से पुलिस मे दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा था कि आठ सितंबर को एक युवक ने उसके घर में घुसकर उसकी 16 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने जब कोर्ट में बयान दर्ज कराए तो किशोरी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा जोड़ दी। विवेचना कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक अरुणेश भदौरिया ने बताया कि अब दुष्कर्म का आरोप झूठा निकला है। विवेचक ने बताया कि पहली अगस्त को दोनों पक्षों में सिर्फ मारपीट हुई थी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी और शांतिभंग में चालान भी किया था। पिता सभी को जेल भिजवाना चाहता था, ऐसे में उनसे दुष्कर्म की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed