{"_id":"6a2e5af65dd1eb93530f4c83","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-death-alleged-in-bareilly-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप; एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप; एक साल पहले हुई थी शादी
Sun, 14 Jun 2026 01:10 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:10 PM IST
सार
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रीति का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यह घटना शनिवार रात की है। बेहटी गांव निवासी चंदुपाल की 21 वर्षीय पुत्री प्रीति का विवाह 11 मई 2025 को बिलसंडा के एक गांव में हुआ था। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर प्रीति को प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी होती थी।
विज्ञापन
शनिवार को प्रीति की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदुपाल ने आरोप लगाया कि पति और अन्य ससुराल वालों ने गला घोंटकर प्रीति की हत्या की है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।