{"_id":"66edc1314f7118df470dbdd6","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-122732-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
मृतका राजबती का फाइल फोटो।
बरखेड़ा। पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रही महिला अचानक संतुलन बिगड़ने से मार्ग पर गिर गई। बाद में घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव रहमानगंज निवासी राजवती (50) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपने पुत्र तेजराम के साथ बीसलपुर की ओर से लौट रहीं थी। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव बड़ेरा के बाजार के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे महिला बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
महिला को उपचार के लिए बरखेड़ा सीएचसी लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन शव को घर ले गए। परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। मृतका के परिवार में तीन पुत्र धर्मवीर, तेजराम, हरिओम शामिल हैं। पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई सुचना पुलिस को नहीं दी गई है।