फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies after abortion, uproar, clinic sealed

Pilibhit News: गर्भपात के बाद महिला की मौत, हंगामा, क्लीनिक सील

Wed, 04 Dec 2024 12:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after abortion, uproar, clinic sealed
पीलीभीत। गर्भपात के दौरान यहां एक महिला की हालत बिगड़ गई। सोमवार रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद क्लीनिक को सील कर दिया है।
विज्ञापन


मरौरी गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी ममता देवी (31) दो माह की गर्भवती थी। समस्या होने पर तीन दिन पूर्व पत्नी को लेकर शहर के माधोटांडा मार्ग स्थित गौहनिया रेलवे क्राॅसिंग के निकट विवान्या क्लीनिक पर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने के बाद गर्भपात करा दिया। इसके बाद स्थिति ठीक बताकर घर भेज दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन विवाहिता को दूसरे दिन फिर क्लीनिक पर फिर लाए। चिकित्सक ने दवा लिखकर घर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर विवाहिता को लेकर शहर के दूसरे निजी क्लीनिक पर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जांच में पता चला गर्भपात के समय उसकी आंत कट गई थी।

सोमवार देर रात परिजन शव लेकर क्लीनिक पर पहुंचे। इस पर चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहले डायल 112 और बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।


कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ ने दो डॉक्टरों की टीम भेजकर जांच कराई। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि कमियां मिलने पर विवान्या क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed