{"_id":"67610e3cc2319f2a5705e996","slug":"woman-burnt-alive-after-fire-broke-out-due-to-gas-pipe-burst-in-pilibhit-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गैस पाइप फटने से लगी आग, जिंदा जलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गैस पाइप फटने से लगी आग, जिंदा जलकर महिला की मौत
Tue, 17 Dec 2024 11:08 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:08 AM IST
सार
पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र में सोमवार शाम गैस पाइप लाइन फटने से लगी आग में जिंदा जलकर महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में गैस की पाइपलाइन फटने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। हादसा सोमवार शाम सुनगढ़ी क्षेत्र के भगा मोहम्मदगंज गांव में हुआ।
विज्ञापन
गांव निवासी पप्पू की पत्नी सोमवती (50) सोमवार को घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान घरेलू कार्य करते गैस का पाइप फटने से आग लग गई। महिला चपेट में आकर घायल हो गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जानकारी पर मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडे ने बताया कि प्रथमदृष्टया पाइप फटने से लगी आग की चपेट में आने से मौत होने की बात सामने आई है। फील्ड यूनिट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन