फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wireless Hearing Devices To help children read Mukbdir

वायरलैस हियरिंग डिवाइस की मदद से पढ़ेंगे मूकबधिर बच्चे

Sun, 01 Nov 2015 11:41 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 01 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप में पढ़ने वाले मूक बधिर बच्चों को अब एक स्थान पर बैठकर घंटों क ख ग नहीं पढ़ना होगा। अब यह बच्चे वायरलैस हियरिंग डिवाइस के जरिए क्लास में घूमकर पढ़ाई कर सकेंगे।

विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में दो एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंपों के जरिए मूकबधिर और दृष्टिहीन बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। वर्तमान में कैंप में 56 मूक बधिर व करीब 30 दृष्टिहीन बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए एक रिसोर्स टीचर समेत सात अध्यापकों का स्टाफ तैनात है। यहां बच्चों को आवसीय सुविधा के साथ साथ ड्रेस, स्टेशनरी आदि भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


लर्निंग कैंप में दृष्टिहीन बच्चों को जार्ज साफ्टवेयर के माध्यम से अक्षर ज्ञान की जानकारी दी जा रही है। वहीं मूक बधिर बच्चों को ग्रुप हियरिंग डिवाइस के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। इसमें बच्चों के एक ही टेबिल पर घंटों तार युक्त ग्रुप हियरिंग डिवाइस से चिपक रहने पड़ रहा है। अब इन बच्चों को वायरलैस हियरिंग डिवाइस उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 मूकबधिर बच्चों की पढ़ाई की राह होगी आसान
लर्निंग कैंप में पढ़ने वाले 56 बच्चों को अब ग्रुप हियरिंग डिवाइस से छुटकारा मिलने वाला है। इसके स्थान पर अब उन्हें वायरलैस हियरिंग डिवाइस दी जाएगी। इस सुविधा के बाद यह बच्चे हियरिंग डिवाइस के साथ ही क्लास में कहीं भी आ जा सकेंगे। इन उपकरणों की खरीद की जा चुकी है। जल्द ही इस डिवाइस के जरिए पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है।  


जल्द ही शुरू होगी सुविधा
जनपद में वर्ष 2006 से मूकबधिर और दृष्टिहीन बच्चों के शिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। कैंप में मूक बधिर बच्चों को अब वायरलैस हियरिंग डिवाइस के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी। इसका इंस्टालेशन जल्द ही करवाया जा रहा है।
राकेश पटेल, जिला समन्वयक, सर्वशिक्षा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed