फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Winter gained momentum, minimum temperature reached six degrees

Pilibhit News: सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, छह डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Thu, 12 Dec 2024 06:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 12 Dec 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Winter gained momentum, minimum temperature reached six degrees
पीलीभीत में बुधवार को सुबह से ही आसमान में धूप ​खिली रही लेकिन हवा ठंडी बनी रही।संवाद
पीलीभीत। ठंड में अब लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार की सुबह और शाम को ठंड ने कंपकंपाया। दिन में भी धूप तो खिली, लेकिन गलन होने से ठंड का अहसास बना रहा। न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री तक पहुंच गया। लोग गर्म कपड़ों में ही दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिले में दिसंबर की शुरुआत के बाद से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम को मौसम अधिक ठंडा हो रहा है। बुधवार को भी यही स्थिति रही। सुबह कोहरे की हल्की धुंध के बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई। बाइक सवारों को अधिक बचाव करना पड़ा। बुधवार को न्यूनतम तापमान भी गिरकर छह डिग्री पर पहुंच गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 21.9 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि मंगलवार को अधिकतम 22.8 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम आगे और भी ठंडा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed