फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will win the assembly elections on the issue of good governance and development

सुशासन और विकास के मुद्दे पर जीतेंगे विधानसभा चुनाव

Fri, 24 Dec 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Will win the assembly elections on the issue of good governance and development
पीलीभीत के भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मे? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भाजपा के केंद्रीय संस्कृति मंत्री एवं बृज क्षेत्र चुनाव प्रभारी अर्जुन मेघवाल जिले में पहली बार पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा, सभासदों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम विधानसभा चुनाव में रणनीति बनाकर उतर चुके हैं। सुशासन और विकास के मुद्दे पर भाजपा विधानसभा चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन

कहा कि देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में जिले के विकास को एक नया आयाम दिया। इसमें हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी संजोकर उसकी भव्यता को दर्शाने का कार्य भी कर रहे हैं। देश में पुरानी संस्कृति एवं धरोहरों को संरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। चाहे वह राम मंदिर का निर्माण हो या काशी विश्वनाथ मंदिर को भव्यता देने का काम हो। मां अन्नपूर्णा की कनाडा से लाई गई मूर्ति की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को हम सुशासन और विकास को लेकर जीतेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला प्रभारी डॉ. डीपी भारती, गुलशन आनंद, बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, सदर विधायक संजय सिंह गंगवार, जिला महामंत्री लेखराज भारती, दिनेश पटेल, महादेव गाईन, राकेश सिंह, तुलाराम लोधी, रेखा सिंह परिहार, सुषमा देवी, गोकुल प्रसाद मौर्य, प्रफुल्ल मिश्रा, स्वतंत्र देवल, हेमराज दिवाकर, जिला सह कार्यालय मंत्री अरुण बाजपेई, महेश चंद्र गंगवार, सुमित गंगवार, स्वामी प्रवक्तानन्द, गीता मिश्रा, चेतन शर्मा, रूपेश गंगवार, मनोज मिश्रा, अंकुर अग्रवाल, नरेंद्र तिवारी, पुष्पा शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed