फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will Sohdon Videography

शोहदों की होगी वीडियोग्राफी

Thu, 16 Apr 2015 11:51 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 16 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों के बाहर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं होगी। छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी जेके शाही ने दो टीमें गठित की है। सोमवार से यह टीमें स्कूल खुलने व छुट्टी होने के समय वहां मौजूद रहने वाले लोगों की वीडियोग्राफी करेंगी।
विज्ञापन


शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रहीं है। शोहदे स्कूल खुलने व छुट्टी होने के बाद स्कूल के इर्दगिर्द खड़े हो जाते हैं और छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। एसपी ने बताया कि थाना सुनगढ़ी और सदर कोतवाली पुलिस से स्कूलों की सूची मांगी है, जो रविवार तक मिल जाएगी। स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय स्कूलों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जो वहां आने-जाने वाले और आसपास खड़े होने वाले लोगों की वीडियोग्राफी करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए दो टीमें बनाई गईं हैं। एक टीम में महिला एसओ और दूसरी टीम में एक दिन शहर कोतवाल तो दूसरे दिन प्रभारी निरीक्षक शामिल रहेंगे। दोनों टीमों का सुपरवीजन सीओ सिटी करेंगे। टीम के सदस्य स्कूल खुलने व बंद होने पर चौराहों आदि पर खड़े होकर भी वीडियोग्राफी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक से अधिक बार यदि किसी की तस्वीर कैमरे में कैद होती है तो उसके अभिभावक को बुलाकर वेरीफिकेशन कराया जाएगा। कहा कि  यदि उसका स्कूल से कोई वास्ता नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सोमवार से शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed