{"_id":"61478e3c8ebc3e882b7275b4","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly460191095","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने फिर उजाड़ी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने फिर उजाड़ी धान की फसल
विज्ञापन
कलीनगर तहसील के गांव मझारा में हाथियों के झुंड ने उजाड़ी धान की फसल।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बराही रेंज जंगल से रात को निकले हाथियों ने गांव मझारा निवासी एक किसान के धान के खेत घुसकर धान खाया और फसल को रौंद डाला। निगरानी में लगी टीमों ने किसानों के साथ शोर-शराबा कर पटाखे दागे। तब झुंड फिर जंगल में चला गया। हाथियों की निगरानी को पांच टीमें लगाई गई हैं।
शुक्रवार शाम को बराही जंगल से निकले हाथियों ने गांव बरुआ कुठारा के तीन किसानों के खेतों में धान और केला की फसल को खाया और खराब किया था। सूचना पर एकत्र हुए लोगों के शोर-शराबा करने पर हाथी हरीपुर रेंज की ओर चले गए थे। बाद में फिर हरीपुर जंगल से हाथी रात को बराही रेंज में आ गए थे। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे कुछ राहगीरों ने हाथियों के झुंड को बराही रेंज के लैहारी पुल के समीप रास्ता पार करते देखा था। शनिवार रात को जंगल से निकले हाथियों के झुुंड ने जंगल किनारे गांव मझारा निवासी जोगेंद्र सिंह के धान के खेत में घुसकर करीब ढाई बीघा धान की फसल को नष्ट कर दिया। खेत में पहुंचे हाथियों की जानकारी पर वन विभाग के कर्मचारियों ने किसानों के साथ मिलकर भारी शोर-शराबा किया। पटाखे दागे। इस पर हाथी फिर बराही जंगल में चले गए।
हाथी बराही जंगल में है। रात को मझारा के समीप खेतों में हाथियों ने घुसकर कुछ नुकसान किया है। झुंड की निगरानी को चार टीमें और एक टीम वन एवं वन्य जीव प्रभाग की लगाई गई है। झुंड में तीन-चार हाथी बताए जा रहे है। लगातार उनकी मॉनिटरिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
- वजीर हसन, रेंजर बराही