{"_id":"611d634b8ebc3e7a1c7a8b44","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly456799133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने जंगल से निकलकर छह एकड़ धान की फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने जंगल से निकलकर छह एकड़ धान की फसल रौंदी
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर की माला रेंज में हाथियों के झुंड का डेरा बना हुआ है। मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने जंगल से निकलकर करीब छह एकड़ धान की फसल तहस नहस कर दी। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं पीटीआर की निगरानी टीम हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहीं हैं।
गजरौला थाना क्षेत्र में नेपाली हाथियों का झुंडा पीटीआर की माला रेंज में रेलवे स्टेशन के पास पिछले कई दिनों से डेरा जमाए हुए है। हालांकि पीटीआर प्रशासन की ओर से निगरानी के लिए चार टीमों को लगाया गया है। इसके बाद भी मंगलवार की रात हाथियों ने कलकत्ता कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह की पांच एकड़ और पड़ोस के कंजा हरैया निवासी गोलक की एक एकड़ धान की फसल तहस नहस कर दी। जबकि अन्य खेतों में भी उत्पात मचाया है। इससे किसानों में दहशत व्याप्त है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने किसी तरह वन विभाग दी। वन दरोगा आरिफ वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक माला कॉलोनी में रेलवे लाइन के निकट कंपार्टमेंट 127 में हाथियों को खदेड़ा गया। माला रेंजर रामजी ने बताया कि मंगलवार की रात हाथियों केा खदेड़ने का प्रयास किया गया, मगर वह कुछ दूर जाकर फिर रूक गए है। इस समय माला रेलवे स्टेशन के करीब दो किलोमीटर के दायरे में है। हाथियों का झुंड रात में ही जंगल से बाहर निकलता है। हाथियों की लगातार चहल कदमी से फसलों को लेकर किसान परेशान है। वहीं निगरानी को लगाई गई टीमें भी सक्रिय है।