फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

पीटीआर में माला रेलवे स्टेशन के पास नेपाली हाथियों ने जमाया डेरा

Wed, 18 Aug 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पीलीभीत। पीटीआर की माला रेंज में पिछले तीन दिनों से नेपाली हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए हैं। जबकि एक दिन पहले माधोटांडा रोड को पार करते हाथियों को राहगीरों ने देखा था। इससे राहगीरों में भी दहशत व्याप्त है। मंगलवार को वनकर्मियों की निगरानी टीम ने हाथियों का झुंड माला रेलवे स्टेशन के निकट देखा। इसकी जानकारी पीटीआर प्रशासन को दी गई। हाथियों को खदेड़ने के लिए पीटीआर की ओर से चार टीमें बनाई गई हैं। अन्य रेंजों से कर्मचारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व की ओर से जनपद की सीमा नेपाली हाथियों ने प्रवेश किया था। इसके बाद आठ अगस्त को हाथियों का झुंड ने महोफ रेंज में लालपुल के निकट खटीमा हाईवे पर डेरा जमा लिया था। कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने हाथियों को उत्तराखंड की सुरई रेंज की ओर खदेड़ दिया। तीन दिन के बाद हाथियों का झुंड फिर महोफ रेंज में लौट आए। इसके बाद निगरानी मे जुटी वनकर्मियों की टीम ने इन्हें खदेड़ने की कोशिश की, मगर हाथी 15 अगस्त को माला रेंज में आ गए। इससे वनकर्मियों की मुश्किलें और बढ़ गई। मंगलवार को हाथियों का झुंड माला रेलवे स्टेशन के निकट वनकर्मियों ने देखा। इनको खदेड़ने के लिए पीटीआर प्रशासन की ओर से चार टीमें बनाई गई है। अन्य रेंजों से भी कर्मचारियों को बुलाया गया है। पटाखा और मशाल की व्यवस्था कर ली गई है। इससे हाथियों को खदेड़ा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि हाथियों ने जंगल किनारे खड़ी गन्ने की फसल को सिर्फ नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ। हाथियों को खदेड़े को लेकर टीमें लगा दी गई हैं। माला रेंजर रामजी ने बताया कि हाथियों का झुंड माला रेलवे स्टेशन के पास देखा गया है। कितने हाथी है इसका पता नहीं चल सका। चार टीमों को लगाया गया है। अन्य रेंजों से भी कर्मचारी बुलाए गए है। जल्द ही हाथियों को वापस भेजने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed