फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

सूरजपुर में बृहस्पतिवार की रात आबादी में घुसा तेंदुआ

Sat, 14 Aug 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
wild animal
अमरिया। सूरजपुर गांव में बृहस्पतिवार रात एक तेंदुआ घुस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रात में ही मौके पर पहुंचकर पग चिह्न ट्रेस किए। तेंदुए के गांव में आने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर निवासी ग्राम प्रधान परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि पिछले नौ सालों से आधा दर्जन से अधिक बाघ इस क्षेत्र में प्रवास कर रहे हैं। हालांकि आज तक बाघ किसी इंसान पर हमलावर नहीं हुए। मगर जंगल से निकले तेंदुए लगातार रिहायशी इलाके में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच माह से इस क्षेत्र में आबादी के आस पास लगातार तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। सूरजपुर के श्मशान में तेंदुआ डेरा जमाए हुए हैं। रात होते ही घरों के आस पास चहलकदमी करने लगता है। परमवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे गांव के ही निवासी मंगल सिंह के घर के पास तेंदुआ चहलकदमी करने लगा। कुत्तों की आवाज पर टार्च की रोशनी में देखने पर तेंदुआ घर के बराबर में चहलकदमी कर रहा था। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। सूचना पर वन दरोगा सोनी सिंह, चेतन कुमार, राजीव ढाली ने मौके पर पहुंचकर पग चिह्न ट्रेस किए। इस संबंध में
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि काफी समय बाद तेंदुआ आबादी के पास दिखाई दिया है। तेंदुए को पटाके दाग कर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed