फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

हाथियों ने रात को नजीरगंज में बोला धावा, 15 बीघा में लगी गन्ने और धान की फसलें उजाड़ीं

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पूरनपुर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में डेरा जमाए नेपाली हाथियों ने रात को जंगल से सटे गांव नजीरगंज पहुंचकर 15 बीघे में खड़ी धान और गन्ने की फसल को उजाड़ दिया। हाथियों के आने की जानकारी लगते ही नजीरगंज समेत आसपास गांवों के ग्रामीण रात को ही लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर खेतों पर पहुंच गए। ग्रामीणों के शोर-शराबा करने पर हाथियों का झुंड भीरा जंगल की ओर चला गया। वन अफसरों का दावा है कि नेपाली हाथियों का झुंड भीरा होते हुए किशनपुर सेंक्चुरी चला गया है। हाथियों के क्षेत्र से चले जाने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नेपाल की शुक्ला फांटा सेंक्चुरी से आए जंगली हाथियों का झुंड बीते बृहस्पतिवार सुबह नार्थ खीरी वन प्रभाग की संपूर्णानगर रेंज से होते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में आ पहुंचा था। यहां हाथियों का झुंड हरीपुर जंगल से सटे गांव राहुलनगर के खेतों में पहुंच गया था। हालांकि बृहस्पतिवार को ही ग्रामीणों ने पीपे आदि बजाने के साथ भारी शोर-शराबा कर हाथियों को हरीपुर जंगल की सीमा में खदेड़ दिया था। शाम को ग्रामीणों ने एक बार फिर इन हाथियों के जंगल सीमा पर आने की जानकारी मिलने पर खदेड़ने की कोशिश की थी, मगर हाथियों ने ग्रामीणों को ही दौड़ा लिया था। भगदड़ में गांव चंदिया हजारा निवासी धीमान हलधर गिरकर घायल हो गए थे। जिसके बाद ग्रामीण घरों को वापस लौट आए थे। रात में हाथियों ने खेतों में घुसकर सात एकड़ गन्ने और हल्दी की फसल को उजाड़ दिया था। बताते हैं कि शुक्रवार को दिन भर नेपाली हाथी हरीपुर जंगल में ही डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार रात को हाथियों ने हरीपुर जंगल के दूसरी ओर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के नजीरगंज के खेतों में पहुंचकर फसलों को उजाड़ना शुरू कर दिया। हाथियों ने गांव निवासी केसरी लाल का चार बीघा गन्ना, आनंद कुमार का तीन बीघा धान, लोचन प्रसाद का चार बीघा धान, लालबिहारी का दो बीघा गन्ना, मनोहर लाल का दो बीघा धान उजाड़ दिया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर नजीरगंज समेत आसपास गांवों के तमाम लोग लाठी- डंडा और धारदार हथियार लेकर खेतों के पास पहुंचे। भीड़ द्वारा शोर-शराबा करने पर हाथियों का झुंड भीरा जंगल की ओर चला गया। इधर, हरीपुर रेंज और संपूर्णानगर रेंज की टीमों ने रेंजरों के नेतृत्व में संयुक्त रूप से जंगल में गश्त की। हरीपुर रेंजर साजिद हसन ने बताया कि हाथियों का झुंड भीरा जंगल होते हुए किशनपुर सेंक्चुरी की ओर से चला गया है। हाथियों के झुंड के जाने की जानकारी पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीआर की हरीपुर रेंज में ठहरे नेपाली हाथियों का झुंड भीरा जंगल होते हुए किशनपुर सेंक्चुरी चला गया है। संबंधित रेंज के वन क्षेत्राधिकारियों और वनकर्मियों को लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
- नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed