फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife wrote a report of assault on the District President of the Board of Trade

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पर पत्नी ने लिखाई मारपीट की रिपोर्ट

Tue, 24 Nov 2020 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wife wrote a report of assault on the District President of the Board of Trade
पीलीभीत। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विश्वजीत त्रिवेदी पर घरेलू हिंसा और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी व्यापार मंडल की महिला विंग की जिलाध्यक्ष उनकी पत्नी ममता त्रिवेदी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि 20 साल उन्होंने प्रेम विवाह किया था। उन्होंने कुछ दिन बाद से ही पति द्वारा आए दिन बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया। बेटे ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी धक्का देकर गाली गलौज की गई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दंपती के बीच तीन दिन पहले भी मारपीट हुई थी। उस वक्त दोनों की तरफ से एनसीआर दर्ज की गई थी। महिला ने मारपीट का एक वीडियो भी दिया है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed